Puneपुणे के नवले पुल के पास भीषण सड़क दुर्घटना: सात लोगों की मौत, तीन वाहनों में लगी आग –1 की हालत बेहद ज्यादा गंभीर,अन्य घायलअग्निशमन दल का सराहनीय बचाव कार्यपुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर आज शाम हुई एक भीषण दुर्घटना में कुछ लोगो की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। पुणे के नरे इलाके में नवले पुल के पास शाम करीब 5:40 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महामार्ग पर जा रहे एक बड़े कंटेनर ट्रक का अचानक नियंत्रण खो गया और उसने पीछे के कई वाहनों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद, कंटेनर में आग लग गई और उसी समय एक चारपहिया वाहन (कार) भी आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते, तीन वाहनों को आग ने घेर लिया, और घटनास्थल पर जलते हुए वाहनों की दुर्गंध और धुएँ के विशाल गुबार फैल गए।घटना की सूचना मिलते ही पुणे अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल सिंहगढ़, नवले, कात्रज, एरंडवणे टैंकर, मुख्यालय से रेस्क्यू वैन और पीएमआरडीए की दो फायरगाड़ियों — कुल मिलाकर आठ अग्निशमन गाड़ियां — घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।मौके पर पहुँचने पर जवानों ने देखा कि दो कंटेनर और एक कार पूरी तरह से आग की चपेट में हैं। जवानों ने तुरंत पानी की बौछार शुरू की और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।दुर्भाग्यवश, आग बुझने के बाद कंटेनर से दो पुरुष, जबकि कार से दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची — ऐसे कुल सात लोगों के शव बाहर निकाले गए।एक व्यक्ति बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।।।मरने वालो का आंकड़ा बढ़ सकता है।।उपस्थित नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आग लगने से पहले कंटेनर ने पीछे के कई वाहनों को टक्कर मारी थी, जिसके कारण इस दुर्घटना में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।बचाव कार्य में शामिल लोगइस बचाव कार्य में अग्निशमन दल के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे, साथ ही चार अधिकारी और लगभग 40 जवानों ने बहादुरी से भाग लिया। उन्होंने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला देवेंद्र पोटफोडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी:– “घटनास्थल पर पहुँचने पर आग बहुत भीषण थी। तीन वाहनों में विस्फोटक स्थिति बन गई थी। जवानों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए आग को नियंत्रण में किया…इस बीच, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, डीसीपी संभाजी कदम पहुंचे#punecity #pune #punediaries #fire #roadaccident #roadaccidents by Ashwini Kulkarni November 13, 2025 0 5